X यूजर्स ने ‘राजा शिवाजी’ को बताया धमाकेदार, सलमान खान का कैमियो बना सरप्राइज फैक्टर

Published by :Divya Keshri
Published at :01 May 2026 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
Raja Shivaji X Review

रितेश देशमुख और सलमान खान, फोटो- इंस्टाग्राम

Raja Shivaji X Review: ‘राजा शिवाजी’ को X पर शानदार रिव्यू मिल रहे हैं. रितेश देशमुख की एक्टिंग और दमदार एक्शन की खूब तारीफ हो रही है. वहीं सलमान खान का कैमियो फैंस के लिए सरप्राइज से कम नहीं था.

विज्ञापन

Raja Shivaji X Review: फिल्म ‘राजा शिवाजी’ आखिरकार 1 मई यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रितेश देशमुख स्टारर इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था. फिल्म में रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है. वहीं संजय दत्त ने अफजल खान के किरदार में जबरदस्त प्रभाव छोड़ा है. खासकर शिवाजी और अफजल खान के बीच होने वाली भिड़ंत को फिल्म का सबसे शानदार हिस्सा बताया जा रहा है. इसके अलावा दर्शक सलमान खान का कैमियो फिल्म में देखकर चौंक गए है. आइए आपको बताते हैं कि रिव्यू में दर्शक क्या कह रहे.

‘राजा शिवाजी’ का एक्स रिव्यू

एक्स पर एक यूजर रवि चौधरी ने ‘राजा शिवाजी’ को 4 स्टार देते हुए लिखा, यह फिल्म पूरी तरह से रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव है. छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में रितेश देशमुख शानदार हैं. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, इंटेंसिटी और परफॉर्मेंस एक अलग ही लेवल पर है. उनकी हर एंट्री पर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. अफजल खान के रूप में संजय दत्त बेहद दमदार और खतरनाक लगे हैं. पहला हाफ- पूरा मसाला एंटरटेनर है. दमदार एंट्री, मजबूत कहानी की शुरुआत, जबरदस्त एक्शन और रॉ हिंसा-सब कुछ देखने को मिलता है. दूसरा हाफ- इमोशन, हाई-वोल्टेज एक्शन और कई शानदार सीन से भरा हुआ है. शिवाजी और अफजल खान की लड़ाई बेहद शानदार है और क्लाइमैक्स आपको चौंका देगा. हर कलाकार ने अच्छा काम किया है.

सलमान खान का कैमियो

वहीं, फिल्म में सलमान खान की एंट्री को लेकर एक्स पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. अंकुर शुक्ला ने एक्स पर लिखा, राजा शिवाजी में सलमान खान का कैमियो. महाराष्ट्र में थिएटर बनेगा स्टेडियम. यूजर सोहेल ने लिखा, रितेश देशमुख ने इसमें सलमान खान की जबरदस्त स्क्रीन प्रेज़ेंस को सचमुच उभारकर दिखाया है. क्या जबरदस्त कैमियो है.

यह भी पढ़ें- 14 दिन में ‘भूत बंगला’ का कुल कलेक्शन कितना? यहां जानें पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola