ट्रक चालकों की हड़ताल जारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:36 PM
मिर्जापुर : झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन (सीटू) के बैनर तले अपनी सात-सूत्री मांग को लेकर ट्रक कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर दूसरे दिन सोमवार को भी डटे रहे. पहले दिन हड़ताल के बाद रामनगर में मजदूर यूनियन व ट्रक ऑनर एसोसिएशन के बीच समझौता बैठक हुई लेकिन बैठक सफल नहीं हुई. इस कारण दूसरे दिन सोमवार […]
मिर्जापुर : झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन (सीटू) के बैनर तले अपनी सात-सूत्री मांग को लेकर ट्रक कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर दूसरे दिन सोमवार को भी डटे रहे. पहले दिन हड़ताल के बाद रामनगर में मजदूर यूनियन व ट्रक ऑनर एसोसिएशन के बीच समझौता बैठक हुई लेकिन बैठक सफल नहीं हुई.
इस कारण दूसरे दिन सोमवार को भी हड़ताल जारी रही. यूनियन के अध्यक्ष सह अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट वर्क र्स फेडरेशन के राज्य उपाध्यक्ष मो एकबाल ने बताया कि मजदूरों की मांग सरकारी नियमानुसार सुविधा दिये जाने की है. वर्तमान समय में ट्रक मालिकों द्वारा ट्रक चालकों को मात्र 2500-4000 रुपये ही दिया जा रहा है.
सरकार द्वारा निर्धारित राशि भी मजदूरों को नहीं दी जा रही है. ऐसे में जब तक सरकार द्वारा निर्धारित सुविधाओं को मुहैया नहीं कराया जाती है, हड़ताल जारी रहेगी. मौके पर यूनियन के अध्यक्ष मोजीबुर रहमान, सचिव अब्दुल जब्बार, नुरुल इसलाम, ट्रक मालिक मो अनवर, कृष्णा साहा, खलील रहमान सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










