अनाज की हो रही कालाबाजारी

Published at :13 Oct 2015 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
अनाज की हो रही कालाबाजारी

राजमहल : प्रखंड क्षेत्र के तीनपहाड़ पंचायत व बाबूपुर पंचायत के ग्रामीणों ने डीलर पर अनाज कालाबाजारी करने व राशन कार्ड अपने पास रख लेने का आरोप लगया है. मामले को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने एसडीओ संजीव कुमार बेसरा से शिकायत की. इस दौरान तीनपहाड़ पंचायत की ग्रामीण आशा देवी, मीना बेवा, बसंती देवी, […]

विज्ञापन
राजमहल : प्रखंड क्षेत्र के तीनपहाड़ पंचायत व बाबूपुर पंचायत के ग्रामीणों ने डीलर पर अनाज कालाबाजारी करने व राशन कार्ड अपने पास रख लेने का आरोप लगया है. मामले को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने एसडीओ संजीव कुमार बेसरा से शिकायत की. इस दौरान तीनपहाड़ पंचायत की ग्रामीण आशा देवी, मीना बेवा, बसंती देवी, सावित्री देवी, पारुल बेवा, मंजू देवी, शोभा देवी, सुरेश दास, राजकुमार राय सहित अन्य ने बताया कि हम गरीबों का अनाज बिचौलिया व डीलर कालाबाजारी कर देता है. राशन दुकानदार लखन पहाड़िया बीते चार माह से राशन का वितरण नहीं किया है.
दुकान पर जाने पर डीलर व बिचौलिया अभद्र व्यवहार कर हमें भगा देता है. वहीं बाबूपुर पंचायत के बाबुपाड़ा के ग्रामीणों ने कहा कि जनवितरण प्रणाली दुकानदार दिपाली देवी चार साल से कार्डधारियों का राशनकार्ड अपने पास रखे हुये हैं. चार वर्ष से खाद्यान का भी वितरण नहीं किया है. मांगने पर दुर्व्यवहार करता है. दोनों ही दुकान को एक ही बिचौलिया संचालित करता है. ग्रामीणों का आरोप है कि बिचौलिया पदाधिकारी व डीलर के सांठगांठ से गरीबों का अनाज को बेच देता है.
क्या कहते हैं एसडीओ
ग्रामीणों की शिकायत मिली है. मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
संजीव कुमार बेसरा, एसडीओ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola