21 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के मसना व केलाबाड़ी में रविवार रात थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार दास ने छापेमारी कर 21 लीटर देशी शराब जब्त किया. साथ ही दो लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस को सूचना मिली कि रमेश तूरी (25) मसना में व सुधीर साहा (40) केलाबाड़ी में अवैध रूप से देशी […]
उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के मसना व केलाबाड़ी में रविवार रात थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार दास ने छापेमारी कर 21 लीटर देशी शराब जब्त किया. साथ ही दो लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस को सूचना मिली कि रमेश तूरी (25) मसना में व सुधीर साहा (40) केलाबाड़ी में अवैध रूप से देशी शराब बेच रहे हैं. इस पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को हिरासत में लिया. साथ ही 21 लीटर शराब भी जब्त किया. थाना प्रभारी ने सोमवार को दोनों को जेल भेज दिया. थाना प्रभारी श्री दास ने बताया कि क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वाले पर पुलिस की पैनी नजर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










