संदिग्ध हालत में मिला शव

Published at :07 Oct 2015 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में मिला शव

साहिबगंज : बोरियो थाना क्षेत्र के दुर्गा टोला पंचायत अंतर्गत तेतरिया पहाड़ के डेढ़ फुटिया पहाड़िया के 35 वर्षीय पुत्र गलो पहाड़िया का शव संदिग्ध हालत में सोमवार को देर शाम बांझी बाजार से पहले चुलुआ पहाड़ के पूरब के मेन रोड के समीप पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने मृतक गुलो पहाड़िया के […]

विज्ञापन
साहिबगंज : बोरियो थाना क्षेत्र के दुर्गा टोला पंचायत अंतर्गत तेतरिया पहाड़ के डेढ़ फुटिया पहाड़िया के 35 वर्षीय पुत्र गलो पहाड़िया का शव संदिग्ध हालत में सोमवार को देर शाम बांझी बाजार से पहले चुलुआ पहाड़ के पूरब के मेन रोड के समीप पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस ने मृतक गुलो पहाड़िया के शव को मंगलवार को सुबह पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज जिला सदर अस्पताल परिजनों के साथ भेज शव का पोस्टमार्टम कराकर मृतक गुलो का शव परिजनों को सौंप दिया. इस बावत मृतक गुलो पहाड़िया की पत्नी चांदी पहाड़िन ने जानकारी देते हुये बताया कि मेरे पति गुलो पहाड़िया रविवार को साहिबगंज हाट करने गया था, वे टैम्पू से वापस घाटी के ऊपर विश्राम गृह पर उतरा जहां मेरे पति का भगना दुखवा उसे मिला. दुखवा ने मेरे पति गुलो से कहा कि हमलोगों के जमीन पर गोबिया पहाड़ खादान के अशोक यादव व मुन्ना यादव मिट्टी गिरा रहा है. तब दोनों खादान पर पहुंच कर मिट्टी गिराने का विरोध करने लगे. इसी क्रम में तुतु मैंमैं भी हुआ. तब मेरे पति गुलो ने भगना से कहा कि तुम जाओ हम मामला सलट कर आ रहे हैं.
लेकिन वे नहीं आये जब अंधेरा होने लगा तो मै और गांव के लोग जाकर अपने पति की खोजबीन काफी की. लेकिन कही कुछ पता नहीं चला. सोमवार को संध्या समय सूचना मिली कि बांझी से पहले चुलवा पहाड़ खादान के समीप एक शव फेंका पड़ा है. तब मेरे भगना सुखदेव पहाड़िया जाकर देखा तो उन्होंने शव का शिनाख्त अपने मामा गुलो पहाड़िया के रूप में किया. फिर हमलोगों ने घटना की सूचना बोरियो थाना पुलिस को दी, लेकिन हम ग्रामीण के पहुंचने के पूर्व ही शव को पुलिस ने उठाकर बोरियो थाना चला गया था. मृतक की पत्नी चांदी पहाड़िन ने बताया कि पति के सर के पिछे चोट के निशान है. मुझे आशंका नही बल्कि पूर्ण विश्वास है कि खादान के लोगों ने मेरे पति की हत्या कर शव को चुलवा पहाड़ खादान के समीप फेंक दिया है. वहीं बोरियो थाना प्रभारी एलबी प्रसाद ने बताया कि पुलिस शव को पास्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है. साथ ही पुलिस मामले की जांच हर बिंदु पर कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola