SSB में मेडिकल कैडर से हेड कांस्टेबल के पद पर भर्ती, आज ही करें अप्लाई

पुलिस बल की सांकेतिक तस्वीर
SSB Head Constable Vacancy 2026: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के कई पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए 10वीं-12वीं पास युवा अप्लाई कर सकते हैं.
SSB Head Constable Vacancy 2026: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कुछ समय पहले कांस्टेबल (मेडिकल कैडर- लैबोरेट्री असिस्टेंट), हेड कांस्टेबल (फिजियोथेरेपिस्ट असिस्टेंट) और कांस्टेबल (नर्सिंग असिस्टेंट कम मेडिक) के पद पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत 76 पद भरे जाएंगे. अप्लाई करने की लास्ट डेट 4 मई 2026 है. अप्लाई करने से पहले पोस्ट इंफोर्मेशन, पे स्केल, सेलेक्शन प्रोसेस आदि के बारे में जान लें.
अप्लाई करने की लास्ट डेट
SSB की इस भर्ती के लिए आवेदन 21 मार्च 2026 को शुरू हुए थे. वहीं अप्लाई करने की लास्ट डेट 4 मई 2026 है. आवेदन फीस जमा करने की लास्ट डेट भी 4 मई 2026 है. फॉर्म करेक्शन की डेट भी जारी नहीं की गई है.

आयु सीमा
इस भर्ती के लिए अप्लाई के लिए 18 साल से लेकर 27 साल तक के स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने के लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन अलग-अलग है. आमतौर पर 10वीं -12वीं पास युवा अप्लाई कर सकते हैं.
कैसे करें अप्लाई?
- इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ssb.gov.in पर जाएं.
- यहां होम पेज पर SSB Head Constable (Medical Cadre) recruitment 2026 वैकेंसी वाली लिंक पर क्लिक करें.
- सबसे पहले लॉगिन कर लें.
- इसके बाद एजुकेशनल डिटेल और अन्य जानकारी के साथ फॉर्म भर लें.
- लास्ट में फीस जमा करके फॉर्म जमा कर दें.
आवेदन करने के लिए देनी होगी फीस
SSB की इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के लिए जनरलस OBC, EWS कैंडिडेट्स को 100 रुपये की फीस देनी होगी. SC/ST के लिए खोई फीस नहीं है. फीस ऑनलाइन ही जमा किए जाएंगे.
क्या होगी SSB की इस वैकेंसी के लिए सैलरी?
हेड कांस्टेबल (नर्सिंग असिस्टेंट कम मेडिक) 21,70-69,100 (लेवल 3 के तहत)
हेड कांस्टेबल (लैबोरेट्री असिस्टेंट और फिजियोथेरेपी असिस्टेंट) -25,500-81,100 (लेवल 4 के तहत)
कैसे होगा सेलेक्शन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के से पहले जान लें कि फिजिकल टेस्ट, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, रिटेन टेस्ट और स्किल टेस्ट के आधार पर सेलेक्शन होगा. सभी फेज में सेलेक्ट होने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा.
यह भी पढ़ें- बिहार में गृह विभाग में 12वीं पास के लिए निकली भर्ती, 1 मई से करें आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










