आस्था पर भारी पड़ रही महंगाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Jul 2015 8:20 AM (IST)
विज्ञापन

सावन : शिवगादी में श्रावणी मेला का उदघाटन कल, उमड़ेगी भीड़ साहिबगंज : सावन यानी भगवान भोले शंकर की पूजा व आराधना का महीना. मान्यता है कि मास भर भगवान भोले का केवल जलाभिषेक करने मात्र से ही बाबा सालों भर प्रसन्न रहते हैं. सावन एक अगस्त से प्रवेश कर रहा है. सावन की सोमवारी […]
विज्ञापन
सावन : शिवगादी में श्रावणी मेला का उदघाटन कल, उमड़ेगी भीड़
साहिबगंज : सावन यानी भगवान भोले शंकर की पूजा व आराधना का महीना. मान्यता है कि मास भर भगवान भोले का केवल जलाभिषेक करने मात्र से ही बाबा सालों भर प्रसन्न रहते हैं. सावन एक अगस्त से प्रवेश कर रहा है.
सावन की सोमवारी का खासा महत्व रहने से इस दिन बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण करने वालों की काफी भीड़ रहती है. इस बार सावन में कुल चार सोमवारी है. दूसरी ओर शिव भक्तों पर महंगाई का भी असर पड़ने वाला है.
डेढ़ गुनी महंगी हुई पूजन सामग्री
महंगाई के कारण कांवर, जलपात्र, पेंट, गंजी, गमछा, पूजन सामग्री के दाम पिछले साल की अपेक्षा करीब डेढ़ गुणा बढ़े हुए हैं. सावन में जिला व इससे सटे क्षेत्र के लोग फरक्का, राजमहल, साहिबगंज से जल लेकर बरहेट के शिवगादी व महाराजपुर के मोती झरना स्थित बाबा मोतीनाथ का जलाभिषेक करने काफी संख्या में पहुंचते हैं. सावन पर साहिबगंज शहर के में कई दुकानें कांवर व अन्य सामग्रियों की दुकानें सज चुकी है.
सावन में शिवभक्त बाबाधाम देवघर या शिवगादी बरहेट, जाते हैं. जिले के अलावा फरक्का, राजमहल, साहिबगंज से जल लेकर बरहेट के शिवगादी व महाराजपुर के मोती झरना स्थित बाबा मोतीनाथ का जलाभिषेक करने श्रद्धालु जुटते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










