बाइक दुर्घटना में एक की मौत

Published at :29 Jul 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक दुर्घटना में एक की मौत

साहिबगंज : बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिणचरा गांव के निकट बीती रात आठ बजे मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार गोड्डा जिले के बोआरीजोर प्रखंड के बहालियाचक निवासी असर ईसर के 24 वर्षीय पुत्र चंदर ईसर अपने चचेरे भाई बुद्धी कुमार […]

विज्ञापन
साहिबगंज : बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिणचरा गांव के निकट बीती रात आठ बजे मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.
जानकारी के अनुसार गोड्डा जिले के बोआरीजोर प्रखंड के बहालियाचक निवासी असर ईसर के 24 वर्षीय पुत्र चंदर ईसर अपने चचेरे भाई बुद्धी कुमार उर्फ रामजी के साथ अपनी भतीजी की शादी में मरचो गांव आये थे. जहां से कुछ देर बाद बोरियो लौट रहे थे.
इसी बीच हरिणचरा गांव के पहले पुल में मोटरसाइकिल के साथ गिर पड़े. गिरने से चंदर की मौत मौके पर ही हो गयी.जबकि बुधीर गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल अवस्था में उन्हें पहले साहिबगंज व बाद में भागलपुर रेफर कर दिया गया. थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम करा कर उनके परिजन को सौंप दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola