कानूनी अधिकार के प्रति लोग रहे सजग : प्रधान जज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jul 2015 12:21 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए एवं इसे प्राप्त करने के लिये हर संभव प्रयास करनी चाहिए. यह बातें प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रंजीत चौधरी ने शनिवार को लोक अदालत कार्यक्रम में कही. उन्होंने कहा कि लोगों को छोटे-छोटे मुकदमे लोक अदालत के समक्ष आर्थिक सुलभ से निबटारा कर ले. […]
विज्ञापन
साहिबगंज : लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए एवं इसे प्राप्त करने के लिये हर संभव प्रयास करनी चाहिए. यह बातें प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रंजीत चौधरी ने शनिवार को लोक अदालत कार्यक्रम में कही.
उन्होंने कहा कि लोगों को छोटे-छोटे मुकदमे लोक अदालत के समक्ष आर्थिक सुलभ से निबटारा कर ले. इस अवसर पर जिला जज प्रथम रामबचन सिंह, मुख्य दंडाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा, एसडीजेएम अजय कुमार श्रीवास्तव, जज इंचार्ज अभाष वर्मा, डीएलए सचिव सुभाष, स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन कुमार विजय सिंह, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ललित स्वदेशी, एसबीआइ के मुख्य प्रबंधक ओमकांत तिवारी, प्रो रंजीत सिंह, डीएसपी चंद्रमोहन झा, अधिवक्ता प्रेमनाथ तिवारी, बीके सिंह, अजय वर्मा, संजय जायसवाल, मंजर रजा, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी एएम त्रिपाठी आदि थे.
मंच का संचालन एसीजेएम सह जिला विधि सेवा प्राधिकार के सचिव सुभाष ने किया. लोक अदालत में साहिबगंज में कुल 43 वादों का निष्पादन किया गया. साथ ही 3454 रुपये की राजस्व वसूली की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










