ओके ::: एबी राम की श्रद्धा में झुका सर व शस्त्र

– पुलिस लाइन में शोक सलामी का आयोजनप्रतिनिधि, साहिबगंजदेवघर के जैप 5 में पदास्थापित कमांडेंट सह साहिबगंज के पूर्व एसपी अवध बिहारी राम के निधन पर मंगलवार को पुलिस लाइन में शोक सलामी का आयोजन किया गया. शोक सलामी के दौरान सअनि चक्रधर बोदरा के नेतृत्व में पुलिस जवानों की एक टुकड़ी ने शस्त्र झुकाकर […]
– पुलिस लाइन में शोक सलामी का आयोजनप्रतिनिधि, साहिबगंजदेवघर के जैप 5 में पदास्थापित कमांडेंट सह साहिबगंज के पूर्व एसपी अवध बिहारी राम के निधन पर मंगलवार को पुलिस लाइन में शोक सलामी का आयोजन किया गया. शोक सलामी के दौरान सअनि चक्रधर बोदरा के नेतृत्व में पुलिस जवानों की एक टुकड़ी ने शस्त्र झुकाकर जिले के पूर्व एसपी अवध बिहारी राम को सलामी दी. इसके बाद डीसी उमेश प्रसाद सिंह व एसपी सुनील भास्कर ने उनकी तसवीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी. इसके अलावा प्रशिक्षु डीएसपी प्रकाश सोय, संदीप भगत, मेजर रफाएल मिंज, सार्जेट यशवंत लकड़ा, जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी ॠषिकेश कुमार राय, बोरियो थाना प्रभारी विनोद तिर्की समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने बारी-बारी से श्रद्धांजलि अर्पित किया. इस दौरान डीसी व एसपी ने संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा कि साहिबगंज के पूर्व एसपी अवधबिहारी राम के निधन पर पूरा पुलिस महकमा मर्माहित है. दिवंगत अवधबिहारी राम कार्यकुशल व व्यवहारिक पुलिस ऑफिसर थे. उनका निधन अपूरणीय क्षति है. इस दुख की बेला में वे सभी उनके परिवार के साथ हैं. मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी प्रकाश सोय, संदीप भगत, मेजर रफाएल मिंज, सार्जेंट यशवंत लकड़ा, जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी ॠषिकेश कुमार राय, बोरियो थाना प्रभारी विनोद तिर्की समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.———————फोटो नंबर 19 एसबीजी 1,2,3 हैकैप्सन: मंगलवार को पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि अर्पित करते डीसी व एसपी.शोक सलामी में खड़े डीसी व एसपी.शस्त्र झुका कर सलामी देते पुलिस के जवान.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










