कोलकाता से साहिबगंज पहुंचा नया स्टीमर

Published at :10 Feb 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता से साहिबगंज पहुंचा नया स्टीमर

ट्रक को गंगा पार कराने के लिए मंगायाप्रतिनिधि, साहिबगंजसाहिबगंज से बिहार के मनिहारी गिट्टी लोड ट्रक को गंगा पार कराने के लिए कोलकाता से साहिबगंज एक नया स्टीमर पहुंचा है. जल्द ही इसे बिजली घाट से ही चलाने की योजना है. सूत्रों के अनुसार पत्थर व्यवसायी दाहू यादव ने स्टीमर को मंगाया है. मंगलवार को […]

विज्ञापन

ट्रक को गंगा पार कराने के लिए मंगायाप्रतिनिधि, साहिबगंजसाहिबगंज से बिहार के मनिहारी गिट्टी लोड ट्रक को गंगा पार कराने के लिए कोलकाता से साहिबगंज एक नया स्टीमर पहुंचा है. जल्द ही इसे बिजली घाट से ही चलाने की योजना है. सूत्रों के अनुसार पत्थर व्यवसायी दाहू यादव ने स्टीमर को मंगाया है. मंगलवार को विधिवत रूप से पूजा अर्चना करने के बाद स्टीमर का उदघाटन किया गया. स्टीमर में करीब 15 ट्रक को एक पार में गंगा पार कराया जा सकेगा.नहीं लिया गया है घाट को लीज परपत्थर व्यवसायी द्वारा तो मंगा लिया गया है. लेकिन अबतक जिला प्रशासन से गंगा घाट लीज पर नहीं लिया गया है. लिहाजा अब पत्थर व्यवसायी के बीच स्टीमर का परिचालन कराने को लेकर संशय बना हुआ है.क्या कहते हैं एसीनये स्टीमर के गंगा घाट के बिना लीज पर नहीं लिए जाने से सरकार को राजस्व का नुकसान निश्चित रूप से होगा. अपर समाहर्ता निरंजन कुमार ने बताया कि नए स्टीमर परिचालन कराने से पहले घाट को लीज लेना अति-आवश्यक है. लीज नहीं लिये जाने पर परिचालन पूरी तरह से अवैध होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola