रात्रि में चिकित्सक नदारद, छात्रों ने मचाया हंगामा

फोटों नं 10 एसबीजी 16 हैंकैप्सन: मंगलवार को अभाविप कार्यकर्ता घेराव करते प्रतिनिधि, मंडरो मिर्जाचौकी अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की रात्रि सेवा नहीं उपलब्ध रहने के कारण अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार की रात्रि लगभग आठ बजे स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर हंगामा किया. हंगामा कर रहे छात्र नेता विकास सोनी ने […]
फोटों नं 10 एसबीजी 16 हैंकैप्सन: मंगलवार को अभाविप कार्यकर्ता घेराव करते प्रतिनिधि, मंडरो मिर्जाचौकी अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की रात्रि सेवा नहीं उपलब्ध रहने के कारण अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार की रात्रि लगभग आठ बजे स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर हंगामा किया. हंगामा कर रहे छात्र नेता विकास सोनी ने कहा कि यहां नियती बन चुकी है कि रात्रि में चिकित्सक नहीं रहते. अस्पताल में ताला बंद रहने के कारण सोमवार की रात्रि प्रसव कराने आयी पहाडि़या युवती को पीरपैंती स्वास्थ्य केंद्र जाना पड़ा. गुस्साये छात्रों ने साहिबगंज सीएस डॉ बी मरांडी को स्वास्थ्य केंद्र बंद रहने की जानकारी दूरभाष पर दी. इस पर सीएस ने तुरंत स्वास्थ्य कर्मी को भेजने की बात कही. तब तक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर मौजूद एएनएम रेखा देवी का कहना था कि यहां प्रत्येक आठ घंटे पर एक एक एएनएम की ड्यूटी बंटती है. इसलिये में अकेली रहने के कारण खाना खाने गई थी. इधर आंदोलन कर रहे छात्रों का कहना था कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जायेगा. अवसर पर मिथिलेश सिंह, विकास सोनी, संजय यादव, मुन्ना यादव, सोनू कुमार, संजीव सुमन, रिक्की सिंह, अमित पहाडि़या सहित दर्जनों छात्र मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










