ओके..... साहिबगंज जिलें के पर्यटन क्षेत्र का होगा चहुंमुखी विकास : डीसी

– पर्यटन को बढ़ावा को लेकर हुई बैठक-सरकार के निर्देश के बाद पदाधिकारी रेस-संवाददाता, साहिबगंजजिले के पर्यटन क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा. इसके लिये तैयारियां शुरू कर दी गयी है. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को विकास भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पदाधिकारियों से बात करते हुए कही. उन्होंने कहा कि […]
– पर्यटन को बढ़ावा को लेकर हुई बैठक-सरकार के निर्देश के बाद पदाधिकारी रेस-संवाददाता, साहिबगंजजिले के पर्यटन क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा. इसके लिये तैयारियां शुरू कर दी गयी है. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को विकास भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पदाधिकारियों से बात करते हुए कही. उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये सरकार की ओर से निर्देश प्राप्त हुआ हैं. पर्यटन सचिव इस पर लगे हुए हैं. बैठक में जिले के शिवगादी, बिंदुधाम मंदिर, जामा मंदिर, उधवा पतौड़ा झील, बारहद्वारी, कन्हैया स्थान, मोतीझरना, रक्सी स्थान, बायसी स्थान, फॉसिल्स पार्क के जिर्णोंद्धार के लिए एक सप्ताह के अंदर प्राक्कलन बनाकर भेजने की बात कही गयी हैं. बोरियो विधायक प्रतिनिधि रणधीर सिंह ने जिला मुख्यालय के अलावे साहिबगंज स्टेशन, राजमहल, बरहरवा व प्रखंड मुख्यालय में एक बोर्ड पर्यटन क्षेत्र का जाने, आने के किलोमीटर के साथ दूरी व क्षेत्र की जानकारी की बोर्ड लगाने व रक्सी स्थान मे जर्जर सड़क, पतौड़ा झील में बोट की व्यवस्था, फॉसिल्स पार्क की घेराबंदी सहित अन्य पर्यटन क्षेत्र का जिर्णोंद्धार करने की चर्चा की गयी. इस अवसर पर मंडरो बीडीओ रौशन साह, उधवा बीडीओ, डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि, विधायक प्रतिनिधि रणधीर सिंह, गुलाब रब्बानी, अनंत सिन्हा आदि उपस्थित थे. ………………………………….फोटों नं 10 एसबीजी 2 हैं.कैप्सन: मंगलवार को बैठक करते डीसी व अन्य पदाधिकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










