निचले इलाके में घुसा गंगा का पानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:56 PM
साहिबगंज : गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. गुरुवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा पार कर गया. इसके कारण दियारा क्षेत्र के निचले इलाकों व खेतों में गंगा का पानी प्रवेश कर गया. साथ ही शहर के निचले इलाकों मे भी गंगा का पानी प्रवेश करने का खतरा बढ़ […]
साहिबगंज : गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. गुरुवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा पार कर गया. इसके कारण दियारा क्षेत्र के निचले इलाकों व खेतों में गंगा का पानी प्रवेश कर गया. साथ ही शहर के निचले इलाकों मे भी गंगा का पानी प्रवेश करने का खतरा बढ़ गया है.
गुरुवार की शाम छह बजे गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से 38 सेमी ऊपर दर्ज किया गया. इस बाबत केंद्रीय जल आयोग के स्थल प्रभारी रंजीत मिश्र ने बताया कि गुरुवार की सुबह गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा 26.25 से 19 सेमी ऊपर दर्ज किया गया. संध्या छह बजे जल स्तर चेतावनी रेखा से 38 सेमी ऊपर दर्ज किया गया.
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह छह बजे का फोर कास्ट चेतावनी रेखा से 50 सेमी ऊपर का अनुमान है. इसके बाद भी गंगा का जलस्तर बढ़ने का संकेत प्राप्त हुआ है.
– अमित सिंह –
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










