गोपालपुर दियारा है निचला इलाका

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:56 PM

विज्ञापन

साहिबगंज : गंगा का जलस्तर चेतावनी सीमा पार करने के कारण गोपालपुर दियारा व मकई टोला में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया. इसके कारण दर्जनों ग्रामीण मवेशी व परिवार के साथ ऊंचे स्थान व शहर की ओर पलायन करने लगे हैं. दियारा की आंगनबाड़ी सेविका सुदामा देवी ने बताया कि गंगा के बढ़ते जल […]

विज्ञापन

साहिबगंज : गंगा का जलस्तर चेतावनी सीमा पार करने के कारण गोपालपुर दियारा व मकई टोला में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया. इसके कारण दर्जनों ग्रामीण मवेशी व परिवार के साथ ऊंचे स्थान व शहर की ओर पलायन करने लगे हैं.

दियारा की आंगनबाड़ी सेविका सुदामा देवी ने बताया कि गंगा के बढ़ते जल स्तर के कारण गोपालपुर दियारा मकई टोला में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया. इसके कारण ग्रामीणों ने पलायन करना शुरू कर दिया है.

गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण सदर प्रखंड के लालबथानी दियारा, कारगिल दियारा, सरपंच टोला, रामपुर दुर्गा स्थान, मुनिलाल टोला, नेपाल टोला, वैद्यनाथ पुर दियारा, गोपालपुर दियारा, मकई टोला सहित कई दियारा क्षेत्रों के खेतों व निचली इलाकों में गंगा का पानी प्रवेश कर गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola