ओके......सोमवार को भी कई ट्रेने रद्द , दिनभर परेशान रहे यात्री

नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजरेल दोहरीकरण कार्य चलने से सोमवार को तालझारी-साहिबगंज मिर्जाचौकी रेलखंड से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन सोमवार को आठवें दिन भी प्रभावित रहा. इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई. मालूम हो कि दोहरीकरण कार्य को लेकर सात दिसंबर तक ब्लॉक लिया गया था. लेकिन कुछ कार्य बाकी रहने के कारण ब्लॉक […]
नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजरेल दोहरीकरण कार्य चलने से सोमवार को तालझारी-साहिबगंज मिर्जाचौकी रेलखंड से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन सोमवार को आठवें दिन भी प्रभावित रहा. इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई. मालूम हो कि दोहरीकरण कार्य को लेकर सात दिसंबर तक ब्लॉक लिया गया था. लेकिन कुछ कार्य बाकी रहने के कारण ब्लॉक की अवधि बढ़ा दी गयी हैं. स्टेशन प्रबंधक केपी सिंह ने बताया कि ब्लॉक कब रहेगा. इसकी जानकारी तत्काल नहीं है. ब्लॉक के चलते ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है. वहीं कुछ ट्रेनों के रूठ में बदलाव किया गया है. ट्रेन हुई प्रभावित 53211 अप व 53412 डाउन साहिबगंज-बरहरवा पैसेंजर53408 डाउन जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर स्पेशल53021 अप व 53022 डाउन धुलियान पैसेंजर53403 अप रामपुरहाट गया पैसेंजर रद्द रही53029 अप यहीं से 53030 डाउन भागलपुर-आजिमगंज बनकर खुली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










