ओके :::: विस चुनाव कार्य में कोताही बरदाश्त नहीं : एसपी

एसपी ने आपराधिक मामलों की समीक्षा कीथाना प्रभारियों को लंबित कांडों के जल्द निष्पादन का निर्देश फोटों नं 7 एसबीजी 7 हैं.कैप्सन: रविवार को एसपी कार्यालय मंे क्राइम मीटिंग करते एसपी सुनील भास्कर व उपस्थित पदाधिकारीप्रतिनिधि, साहिबगंज पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय में रविवार को क्राइम मीटिंग हुई. जिसकी अध्यक्षता एसपी सुनील भास्कर ने की. […]
एसपी ने आपराधिक मामलों की समीक्षा कीथाना प्रभारियों को लंबित कांडों के जल्द निष्पादन का निर्देश फोटों नं 7 एसबीजी 7 हैं.कैप्सन: रविवार को एसपी कार्यालय मंे क्राइम मीटिंग करते एसपी सुनील भास्कर व उपस्थित पदाधिकारीप्रतिनिधि, साहिबगंज पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय में रविवार को क्राइम मीटिंग हुई. जिसकी अध्यक्षता एसपी सुनील भास्कर ने की. इस दौरान एसपी ने कहा कि चुनाव कार्य में लापरवाही कतई बरदाश्त नहीं किया जायेगा. मौके पर बीते नवंबर माह में हुई आपराधिक घटनाओं के अनुसंधान में प्रगति की सिलसिलेवार समीक्षा की. एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने थानों में लंबित कांडों के जल्द निष्पादन का निर्देश दिया. साथ ही फरार वारंटियों की गिरफ्तारी, कुर्की-जब्ती व अन्य लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. वहीं थाना प्रभारियों को रात्रि गश्ती में किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया. थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा की गयी. मौके पर डीएसपी शशिभूषण, राजमहल डीएसपी लोदगा मुर्मू, प्रशिक्षु डीएसपी प्रकाश सोय, संदीप भगत, नगर इंस्पेक्टर सिरील खलखो, राजमहल इंस्पेक्टर मिथिलेश सिंह, नगर थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्रा, जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी राजेंद्र दास, मुफस्सिल थाना प्रभारी ब्रजेश्वर चतुर्वेदी, तालझारी थाना प्रभारी द्वारिका राम, राजमहल थाना प्रभारी उमेश राम समेत सभी थाना प्रभारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










