दिल्ली कैपिटल्स ने रचा अनोखा इतिहास, 2014 के बाद पहली बार बिना स्पिन गेंदबाजी के पूरा किया IPL मैच 

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

मुकेश कुमार विकेट लेने के बाद सेलिब्रेट करते हुए

Delhi capitals: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया. आइए जानते हैं वह रिकॉर्ड क्या था.

विज्ञापन

Delhi capitals:आईपीएल का 55वां मुकाबला दिल्ली और पंजाब के बीच खेला गया. जिसमें दिल्ली ने पंजाब को 3 विकेट से हराया. इस जीत के साथ दिल्ली ने एक अनोखी उपलब्धि भी अपने नाम कर ली.  

विज्ञापन

ऐसा करने वाली 13वीं टीम बनी DC

दरअसल, पंजाब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने पूरे 20 ओवर सिर्फ अपने तेज गेंदबाजों से ही करवाए. आईपीएल के इतिहास में यह करने वाली दिल्ली 13वीं टीम बन गई, जिसने किसी एक इनिंग में 120 से ज्यादा तेज गेंद डाली. इससे पहले 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में यह कारनामा किया था. 

DC सिर्फ एक स्पिनर के साथ उतरीं

PBKS के खिलाफ इस मैच में DC ने सिर्फ एक स्पिनर, कप्तान अक्षर पटेल, के साथ टीम उतारी थी. इस बाएं हाथ के स्पिनर ने अपने तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, आकिब नबी डार, मुकेश कुमार और माधव तिवारी को टीम में शामिल किया. शुरुआत में यह रणनीति कारगर साबित हो रही थी। भले ही पंजाब के ओपनर्स प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने ठोस शुरुआत की, लेकिन तेज गेंदबाजों को पिच से काफी मदद मिली.

DC की गेंदबाजी कैसी रहीं

पहले 10 ओवरों के दौरान नबी ने अपनी स्विंग का बेहतरीन उपयोग किया और विपक्षी बल्लेबाजों को काफी परेशान किया. तेज गेंदबाजों ने गुड लेंथ पर लगातार गेंदबाजी की,जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में काफी दिक्कतें आईं. मिचेल स्टार्क ने चार ओवर में दो विकेट लिए और 57 रन खर्च कर किए. आकिब नबी ने चार ओवर में 32 रन दिए. लुंगी एंगिडी ने चार ओवर में 46 रन और मुकेश कुमार ने चार ओवर में 31 रन देकर एक विकेट लिया. इसके साथ ही माधव तिवारी ने भी चार ओवर में दो विकेट लेकर 40 रन दिए. 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola