भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

छात्रावास में शराब सेवन व वितरण करने का आरोपप्रतिनिधि, साहिबगंजबोरियो विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी पर रात में साहिबगंज कॉलेज के छात्रावास में प्रचार-प्रसार के दौरान शराब का वितरण व सेवन करने के आरोप में आचार संहिता उल्लंघन पर नगर थाना पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है. नगर थाना प्रभारी संजीवकांत […]
छात्रावास में शराब सेवन व वितरण करने का आरोपप्रतिनिधि, साहिबगंजबोरियो विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी पर रात में साहिबगंज कॉलेज के छात्रावास में प्रचार-प्रसार के दौरान शराब का वितरण व सेवन करने के आरोप में आचार संहिता उल्लंघन पर नगर थाना पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है. नगर थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्रा के अनुसार निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ हीरा प्रसाद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सीओ को छानबीन व पूछताछ में पता चला है कि बीते चार दिसंबर की रात करीब 10:30 बजे भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी छात्रावास में पहुंचकर छात्रों के बीच शराब का वितरण व सेवन कर रहे थे. इसपर छात्रों ने एसडीओ जितेंद्र देव को आवेदन देकर मामले की छानबीन व प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी. इसपर एसडीओ ने सीओ जांच के लिए घटनास्थल पर भेजा था. थाना प्रभारी श्री मिश्र ने बताया कि ताला मरांडी पर कांड संख्या 270/14 धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










