समृद्ध झारखंड के लिए कांग्रेस का साथ दें : बीके

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:54 PM

विज्ञापन

भोगनाडीह : हूल दिवस के अवसर पर कांग्रेसी नेताओं ने भोगनाडीह से चुनावी बिगुल फूंका. सभा को संबोधित करते हुए झारखंड कांग्रेस के प्रभारी बीके हरि प्रसाद ने कहा कि जिन आदिवासियों को शोषण और जुल्म से मुक्ति दिलाने के लिए वीर सिदो-कान्हू ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई की. झारखंड में आज भी आदिवासी बदहाल […]

विज्ञापन

भोगनाडीह : हूल दिवस के अवसर पर कांग्रेसी नेताओं ने भोगनाडीह से चुनावी बिगुल फूंका. सभा को संबोधित करते हुए झारखंड कांग्रेस के प्रभारी बीके हरि प्रसाद ने कहा कि जिन आदिवासियों को शोषण और जुल्म से मुक्ति दिलाने के लिए वीर सिदो-कान्हू ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई की. झारखंड में आज भी आदिवासी बदहाल हैं.

बड़ी-बड़ी पार्टियां आपके पास आयेगी लेकिन 12 सालों के कार्यकाल में झारखंड को जलगर्त में ढकेलने वाले दलों से सावधान रहें. सिदो-कान्हू के बाद आदिवासियों व गरीबों की लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है. अकेले सोनिया गांधी लड़ रही हैं. इसलिए आज सोचने की जरूरत है कि झारखंड अमीर है तो यहां के लोग गरीब क्यों हैं.

अब और सहन मत करिये, झारखंड की समृद्धि के लिए कांग्रेस का साथ दें. इस अवसर पर विधायक राजेंद्र सिंह, सांसद प्रदीप बलमुचु, गीता श्री सोरेन, स्टीफन मरांडी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया और पिछली सरकार को कोसा.

धन्यवाद ज्ञापन विजय हांसदा ने किया. कार्यक्रम में साहिबगंज कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, कृष्णानंद झा, देवघर जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय, मानिक किस्कू, कांग्रेसी नेता विवेक मिश्र, सुनील कुमार, रवि केशरी सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola