मजदूर की बेटी को राष्ट्रीय कुश्ती में कांस्य
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:54 PM
साहिबगंज : भारतीय कुश्ती संघ द्वारा 26 से 29 जून तक तमिलनाडू के कन्याकुमारी में राष्ट्रीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में साहिबगंज की ललिता उरांव ने कास्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है. ललिता बेहद गरीब परिवार से है. उनके पिता क्रशर में मजदूरी का काम करते हैं. वह साहिबगंज के डे […]
साहिबगंज : भारतीय कुश्ती संघ द्वारा 26 से 29 जून तक तमिलनाडू के कन्याकुमारी में राष्ट्रीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में साहिबगंज की ललिता उरांव ने कास्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है. ललिता बेहद गरीब परिवार से है. उनके पिता क्रशर में मजदूरी का काम करते हैं.
वह साहिबगंज के डे बोर्डिग प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षु के तौर पर काम कर रही है. गत वर्ष भी ललिता ने प्रशिक्षक मो बेलाल के कुशल प्रशिक्षण के बाद धनबाद में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था.
प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी सह जिला कुश्ती संघ के सचिव योगेश प्रसाद यादव ने बताया कि बालिका खिलाड़ी काफी प्रतिभावान है. वहीं जिला कुश्ती संघ के संरक्षक राजेश यादव, आसकरण गोप, कल्याण श्रीवास्तव, शंभु यादव, ब्रह्मनंद शर्मा, विनोद साह सहित जिले वासियों ने ललिता को बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










