जानलेवा बनी सड़क
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:54 PM
कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटनातीनपहाड़ : राजमहल प्रखंड क्षेत्र के तीनपहाड़-बाभनगामा मोड तक सड़क चौड़ीकरण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है. इस कारण सड़क जान लेवा बना हुआ है. इस पथ पर कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. वहीं कार्य धीमी गति होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. बता […]
कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना
तीनपहाड़ : राजमहल प्रखंड क्षेत्र के तीनपहाड़-बाभनगामा मोड तक सड़क चौड़ीकरण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है. इस कारण सड़क जान लेवा बना हुआ है. इस पथ पर कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है.
वहीं कार्य धीमी गति होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. बता दें कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य पांच महीने से शक्ति कंस्ट्रशन, दुमका द्वारा किया जा रहा है. संवेदक ने सड़क को खोदा दिया है. इस कारण सड़क पर बने गड्ढा बना हुआ है.
वर्षा का पानी सड़क पर जमा हो जाता है. इससे राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है.
क्या कहते हैं जेइ
पीडब्ल्यूइडी के जेइ बीडी मांझी ने कहा कि फरवरी माह तक सड़क का निर्माण कार्य संवेदक द्वारा पूरा किया जाना था. इसे लेकर नोटिस दी गयी है. सात दिन के अंदर कार्य पूरा नहीं किया गया तो कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










