बंगाल से हुई बैंक चोरी मामले में एक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:52 PM
राजमहल : पश्चिम बंगाल के वर्दवान जिला अंतर्गत राधाकांतपुर स्टेट बैंक में गत तीन जून को हुई लाखों की चोरी मामले में बंगाल पुलिस ने राजमहल के कोयला बाजार में सघन छापेमारी की. स्थानीय पुलिस की मदद से की गयी इस छापेमारी में मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर असगर शेख नामक युवक को गिरफ्तार […]
राजमहल : पश्चिम बंगाल के वर्दवान जिला अंतर्गत राधाकांतपुर स्टेट बैंक में गत तीन जून को हुई लाखों की चोरी मामले में बंगाल पुलिस ने राजमहल के कोयला बाजार में सघन छापेमारी की. स्थानीय पुलिस की मदद से की गयी इस छापेमारी में मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर असगर शेख नामक युवक को गिरफ्तार किया है.
असगर के पास से दो पाइपगन तथा 3.3 बोर की गोली भी बरामद की गयी है. मेमारी थाना के सब इंस्पेक्टर शंभुनाथ गुहा ने बताया कि बैंक प्रबंधक के बयान पर थाना कांड संख्या 260/13 में भादवि धारा 457 व 380 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरा के वीडियो फूटेज व मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर असगर सहित अन्य अपराधियों को चिह्न्ति किया गया है.
अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. छापेमारी दल में मेमारी थाना के एएसआइ एसजी मजुमदार, राजमहल थाना के एसआइ आइडी प्रसाद सहित अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










