पॉलीथिन मुक्त होगा साहिबगंज शहर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:52 PM
साहिबगंज : पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए अब नगर निकाय विकास समिति लोगों को जागरूक करेगी. इसको लेकर रविवार को कृष्णा नगर मुहल्ला स्थित केएन क्लब में समिति ने बैठक की. इसकी अध्यक्षता अनवर अली ने की. उन्होंने कहा कि पॉलीथिन शहर को गंदा करने के साथ गंगा नदी को भी प्रदूषित […]
साहिबगंज : पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए अब नगर निकाय विकास समिति लोगों को जागरूक करेगी. इसको लेकर रविवार को कृष्णा नगर मुहल्ला स्थित केएन क्लब में समिति ने बैठक की. इसकी अध्यक्षता अनवर अली ने की.
उन्होंने कहा कि पॉलीथिन शहर को गंदा करने के साथ गंगा नदी को भी प्रदूषित कर रहा है. यह लोगों के लिए भी नुकसान देह है. इसके पूर्व उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा में मारे गये लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
अनवर अली ने बताया कि पॉलीथिन मुक्त शहर निर्माण के लिए 28 जून को गांधी चौक से जागरूकता रैली निकाली जायेगी. मौके पर अरविंद यादव, राजीव चौधरी, विनोद यादव, राजेश शर्मा, फरीदा खानम, शशि शर्मा, मनोज गोंड, अरुण सिंह, श्याम सुंदर पोद्दार, जीवन साह, अजय साह, सफीर अहमद अंसारी, मो रिजवान, अभिमन्यु मंडल व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










