एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:50 PM
टंडवा : प्रखंड में मगध-आम्रपाली कोल परियोजना व एनटीपीसी के शुरू होने की कवायद तेज हो गयी है. इसको लेकर मंगलवार को पुलिस अनुमंडल कार्यालय में कंपनी के अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की बैठक हुई. इस दौरान एसपी अनूप बिरथरे ने प्रस्तावित दोनों कंपनी के बारे में विस्तार से जानकारी ली. विभागीय सूत्रों की मानें […]
टंडवा : प्रखंड में मगध-आम्रपाली कोल परियोजना व एनटीपीसी के शुरू होने की कवायद तेज हो गयी है. इसको लेकर मंगलवार को पुलिस अनुमंडल कार्यालय में कंपनी के अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की बैठक हुई. इस दौरान एसपी अनूप बिरथरे ने प्रस्तावित दोनों कंपनी के बारे में विस्तार से जानकारी ली.
विभागीय सूत्रों की मानें तो दोनों परियोजना के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने को लेकर चर्चा हुई. बैठक के बाद एसपी श्री बिरथरे ने मगध-आम्रपाली कोल परियोजना व एनटीपीसी के अधिग्रहित गांवों का दौरा किया. श्री बिरथरे ने सराढू, परदाही, कुंडी, सिलौंग, जबलगड्डा, चातर, राहम आदि गांवों का दौरा किया.
उन्होंने बताया कि परियोजना खुलने से पूर्व क्षेत्र का भौगोलिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ स्थलों को सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से चयनित किया गया है.
बैठक में एसडीपीओ वाई एस रमेश, एएसपी अभियान पीआर मिश्र, सीओ गोपाल कृष्ण कुंवर, थाना प्रभारी प्रमोद रंजन के अलावा मगध आम्रपाली परियोजना के जीएम एके ठाकुर, एनटीपीसी के एजीएम एमके मंडल, परियोजना पदाधिकारी अंजनी कुमार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










