छह माह में एक बार हो अंकेक्षण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:49 PM

विज्ञापन

साहिबगंज : छह महीने में कम से कम एक बार मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण का कार्य जरूर होना चाहिए. यह बात जिले के उप विकास आयुक्त इकबाल आलम अंसारी ने सोमवार को सिदो कान्हू सभागार में दो दिवसीय मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण प्रशिक्षण व जनसंवाद कार्यक्रम में कही. उन्होंने कहा कि मनरेगा अधिनियम के तहत सामाजिक अंकेक्षण […]

विज्ञापन

साहिबगंज : छह महीने में कम से कम एक बार मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण का कार्य जरूर होना चाहिए. यह बात जिले के उप विकास आयुक्त इकबाल आलम अंसारी ने सोमवार को सिदो कान्हू सभागार में दो दिवसीय मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण प्रशिक्षण व जनसंवाद कार्यक्रम में कही.

उन्होंने कहा कि मनरेगा अधिनियम के तहत सामाजिक अंकेक्षण संपादन के लिए कार्य तालिका डीसी के निर्देश पर जारी कर दी गयी है. जबकि सामाजिक लेखा परीक्षा की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है.

समिति का होगा गठन

उन्होंने कहा कि शिकायत रजिस्टर, कार्रवाई रिपोर्ट व अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराये जाये. इसके लिए जरूरी है कि कार्रवाई की जाये. अंसारी ने कहा कि प्रत्येक ग्राम सभा का सामाजिक अंकेक्षण के लिए ग्राम सभा एवं सामाजिक अंकेक्षण समिति का गठन मनरेगा कर्मियों के बीच किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola