बीइइओ ने किया विद्यालय का निरीक्षण, बच्चे नदारद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:48 PM

विज्ञापन

साहिबगंज : सदर प्रखंड के शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जलेश्वर साह ने बुधवार को चासा टोला स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया . निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में एक भी बच्चे उपस्थित नहीं थे. प्राथमिक विद्यालय के तीन पारा शिक्षकों में सिर्फ पंचानंद मंडल उपस्थित थे. जबकि दो पारा शिक्षक वंदना देवी व मो […]

विज्ञापन

साहिबगंज : सदर प्रखंड के शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जलेश्वर साह ने बुधवार को चासा टोला स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया . निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में एक भी बच्चे उपस्थित नहीं थे. प्राथमिक विद्यालय के तीन पारा शिक्षकों में सिर्फ पंचानंद मंडल उपस्थित थे.

जबकि दो पारा शिक्षक वंदना देवी व मो जमशेद अली अनुपस्थित थे. बीइइओ श्री साह ने बताया कि उक्त विद्यालय में 103 बच्चे नामांकित हैं, लेकिन निरीक्षण के क्रम में एक भी बच्चे विद्यालय में उपस्थित नहीं पाये गये. बीइइओ ने अनुपस्थित दोनों शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola