नन बैंकिंग कंपनी के एजेंट ने की आत्महत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:48 PM
तालझारी/उधवा : नन-बैंकिंग कंपनी के एक एजेंट ने जमाकर्ताओं के दबाव में फांसी लगाकर जान दे दी. घटना थाना क्षेत्र के बाकुड़ी बाजार की है. इसकी सूचना मिलते ही थाना के एएसआइ सुलेमान डेम्टा मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल भेज दिया. पुलिस को दिये बयान […]
तालझारी/उधवा : नन-बैंकिंग कंपनी के एक एजेंट ने जमाकर्ताओं के दबाव में फांसी लगाकर जान दे दी. घटना थाना क्षेत्र के बाकुड़ी बाजार की है. इसकी सूचना मिलते ही थाना के एएसआइ सुलेमान डेम्टा मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल भेज दिया.
पुलिस को दिये बयान में मृतक के पत्नी फागुनी देवी ने बताया है कि उसके पति राजकुमार गुप्ता (60) टावर लिमिटेड कंपनी के एजेंट थे. छह माह पूर्व कंपनी पैसे लेकर भाग गयी. इसके बाद जिन लोगों ने उनके पति के माध्यम से कंपनी में राशि जमा किया था, वे प्रतिदिन घर आकर जमा की गयी राशि वापस मांग रहे थे.
उनके पति ने कंपनी के कई पदाधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया. जमाकर्ताओं के दबाव से उनके पति काफी परेशान थे. मंगलवार की सुबह उनका शव घर के पास एक कटहल पेड़ पर पाया गया. मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










