गोड्डा समाहरणालय में लगेगी श्याम की पेंटिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:48 PM
साहिबगंज : मशहूर चित्रकार श्याम विश्वकर्मा की बनायी पेंटिंग अब गोड्डा समाहरणालय में लगेगी. गोड्डा उपायुक्त के रवि कुमार ने इसका निर्देश दिया दिया है. इसके पूर्व श्याम विश्वकर्मा की पेंटिंग साहिबगंज, पाकुड़, गुमला, लोहरदग्गा, लातेहार, रांची, देवघर, हजारीबाग समाहरणालय में लगी है. उनकी पेंटिंग कृषि मंत्रलय भारत सरकार में भी लगी है. वहीं रांची […]
साहिबगंज : मशहूर चित्रकार श्याम विश्वकर्मा की बनायी पेंटिंग अब गोड्डा समाहरणालय में लगेगी. गोड्डा उपायुक्त के रवि कुमार ने इसका निर्देश दिया दिया है. इसके पूर्व श्याम विश्वकर्मा की पेंटिंग साहिबगंज, पाकुड़, गुमला, लोहरदग्गा, लातेहार, रांची, देवघर, हजारीबाग समाहरणालय में लगी है.
उनकी पेंटिंग कृषि मंत्रलय भारत सरकार में भी लगी है. वहीं रांची में नये क्रिकेट स्टेडियम में बेहतरीन पेंटिंग बनाने पर श्याम को पुरस्कृत भी किया गया. गोड्डा समाहरणालय में पेंटिंग लगाये जाने को लेकर श्याम विश्वकर्मा उत्सुक हैं.
कहा कि 25 हजार की लागत से बन रही 10 पेंटिंग को तैयार करने में हफ्तों लगे हैं. उन्होंने बताया कि 15 जून को वो अपने सहायक ओम प्रकाश शर्मा, विनोद कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार, प्रदीप रमानी के साथ गोड्डा पहुंच कर समाहरणालय में अपनी बनायी पेंटिंग लगायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










