सड़क दुर्घटना में मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:47 PM
टैंकर की चपेट में आये मंटू शर्मामिर्जाचौकी : एनएच-80 पर डिहारी गांव के समीप टैंकर की चपेट में आने से मिर्जाचौकी के गांधीनगर निवासी मंटू शर्मा (40) की मौत हो गयी. घटना रविवार सुबह नौ बजे की है. जानकारी के अनुसार, मंटू शर्मा अपने भाई रोहित शर्मा तथा अन्य 4-5 लोगों के साथ झाड़-फूंक करने […]
टैंकर की चपेट में आये मंटू शर्मा
मिर्जाचौकी : एनएच-80 पर डिहारी गांव के समीप टैंकर की चपेट में आने से मिर्जाचौकी के गांधीनगर निवासी मंटू शर्मा (40) की मौत हो गयी. घटना रविवार सुबह नौ बजे की है. जानकारी के अनुसार, मंटू शर्मा अपने भाई रोहित शर्मा तथा अन्य 4-5 लोगों के साथ झाड़-फूंक करने मुफसिल थाना क्षेत्र के गौचर जा रहे थे.
इस क्रम में अचानक मंटू शर्मा सड़क पर दौड़ने लगे तथा पीछे से मिर्जाचौकी से साहिबगंज की ओर जा रहा तेल टैंकर (बीआर 01 जेए 4979) की चपेट में आ गये. उन्हें घायल अवस्था में मिर्जाचौकी स्वास्थ्य उपकेंद्र के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
इसकी सूचना मिलते ही मुफसिल थाना के सअनि दशरथ जरमुंडा ने तेल टैंकर को जब्त कर लिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है. इस संबंध में थाना प्रभारी निलेश कुमार ने बताया कि चालक से पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










