दुष्कर्म व हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:47 PM
साहिबगंज : देवघर में दो युवतियों से दुष्कर्म व हत्या को लेकर रविवार शाम भगत सिंह चौक पर जिला विकास समिति व महिला समाख्या की ओर से मोमबत्ती जला कर विरोध प्रकट किया. समिति के लोग आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. मौके पर समिति के अभिक्राम सिंह व विनोद यादव ने बताया […]
साहिबगंज : देवघर में दो युवतियों से दुष्कर्म व हत्या को लेकर रविवार शाम भगत सिंह चौक पर जिला विकास समिति व महिला समाख्या की ओर से मोमबत्ती जला कर विरोध प्रकट किया. समिति के लोग आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.
मौके पर समिति के अभिक्राम सिंह व विनोद यादव ने बताया कि जब तक अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, तब तक विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रकट किया जायेगा. इस अवसर पर समिति के जर्नाधन साह, बबली कुमारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










