ट्रक के धक्के से हुई मौत के मामले में प्राथमिकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:46 PM

विज्ञापन

बरहेट : बरहेट-बोरियो गोविंदपुर रोड में बाबूपुर गांव के समीप मंगलवार को ट्रक की चपेट में आ जाने से हुए मौत की घटना के बाद बुधवार को बरहेट थाना में मृतका के बयान पर ट्रक चालक के विरुद्ध कांड संख्या 94/13 दर्ज कर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ज्ञात हो कि […]

विज्ञापन

बरहेट : बरहेट-बोरियो गोविंदपुर रोड में बाबूपुर गांव के समीप मंगलवार को ट्रक की चपेट में आ जाने से हुए मौत की घटना के बाद बुधवार को बरहेट थाना में मृतका के बयान पर ट्रक चालक के विरुद्ध कांड संख्या 94/13 दर्ज कर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के पचकठिया बाजार निवासी रामकु मार भगत 47 वर्षीय सब्जी बेचने के लिए बरहेट हाट साइकिल से आ रहा था. इसी दौरान बाबूपुर गांव के समीप पीछे से तेज गति में आ रही एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया.

जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी थी. उक्त घटना को लेकर गुस्साये लोगों ने मंगलवार को लगभग पांच घंटे तक बरहेट-बोरियो गोविंदपुर मुख्य पथ को जाम कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola