सड़क हादसे में किशोर की मौत
Updated at : 10 Aug 2018 4:27 AM (IST)
विज्ञापन

मौका पाकर चालक फरार हो गया राजमहल : थाना क्षेत्र अंतर्गत मनसिंहा करबला पीसीसी पथ पर गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक 12 वर्षीय स्कूली छात्र की मौत हो गयी. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार आसीर हाजी टोला निवासी गुमानी सेख का पुत्र मो रहमान शेख (12) ट्यूशन पढ़ कर अपने घर वापस आ […]
विज्ञापन
मौका पाकर चालक फरार हो गया
राजमहल : थाना क्षेत्र अंतर्गत मनसिंहा करबला पीसीसी पथ पर गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक 12 वर्षीय स्कूली छात्र की मौत हो गयी. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार आसीर हाजी टोला निवासी गुमानी सेख का पुत्र मो रहमान शेख (12) ट्यूशन पढ़ कर अपने घर वापस आ लौट रहा था. इसी क्रम तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. मौके पर ही छात्र की मौत हो गयी. मौका पाकर चालक फरार हो गया. इससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने मनसिंहा करबला पीसीसी पथ को कुछ समय के लिए जाम कर दिया. सूचना मिलने पर अवर निरीक्षक प्रयाग दास सदल बल घटनास्थल पहुंच कर ग्रामीणों को बुझा कर सड़क जाम हटाया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. भाई सेंटू शेख उर्फ अब्दुल कादिर के बयान पर कांड संख्या 179/18 दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




