संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचायें कार्यकर्ता : प्रदीप वर्मा

Published by : ABDHESH SINGH Updated At : 29 May 2026 10:39 PM

विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन

विज्ञापन

साहिबगंज.

भारतीय जनता पार्टी जिला साहिबगंज द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुक्रवार को समापन हुआ. जिला अध्यक्ष गौतम यादव की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न मंडलों से आए कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के अंतिम सत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने पार्टी का इतिहास और विकास विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. प्रथम सत्र में गोड्डा के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल ने सोशल मीडिया एवं नमो ऐप, सरल ऐप” विषय पर कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी. द्वितीय सत्र में पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं विषय पर अपने विचार व्यक्त किए. तृतीय सत्र में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ यदुनाथ पाण्डेय ने देश के सम्मुख चुनौती एवं निदान के हमारे प्रयास विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया. चतुर्थ सत्र में पूर्व विधायक अशोक भगत ने राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य एवं 2027 पंचायत चुनाव में हमारी भूमिका विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. पंचम सत्र में संजय पटेल द्वारा क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम में पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा, भाजपा प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो, गणेश प्रसाद तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल, प्रदीप अग्रवाल, रणधीर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. कार्यक्रम में प्रभारी बबलू भगत, संयोजक कुसमाकर तिवारी, सह-संयोजक राजेश मंडल एवं मंच संचालक कृपानाथ मंडल उर्फ बमबम मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस अवसर पर जिला महामंत्री धनंजय मंडल, सलखु सोरेन, सोनेलाल ठाकुर, खगेन्द्र साह, रमिता तिवारी, चौकीदार हांसदा, गरिमा साह, रामानंद साह, दिनेश पांडे, सुनील सिंह, धर्मेंद्र ठाकुर, चांदनी देवी, सागर मंडल, अजय चौधरी, बप्पी निर्मल साह, प्रेम लाल मंडल, प्रताप राय, ललन राय, उषा भारती, संजीव गुप्ता, गौतम पंडित, धर्मेंद्र मंडल, बिनोद चौधरी, अनुराग राहुल, दीपक चंद्रवंशी, शेखर बर्मन, चिरंजीव सरकार, पिंटू घोष, मनोज ठाकुर, उदय मंडल, चंदन श्रीवास्तव, कुणाल मंडल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे. राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola