बेटा-बेटी में भेदभाव किये बिना समान शिक्षा दिलायें : डॉ नीरा यादव
Published by : ABDHESH SINGH Updated At : 29 May 2026 10:41 PM
साहिबगंज (फाइल फोटो)
यादव महासभा की बैठक में संगठन मजबूती व सामाजिक विकास पर हुई चर्चा
साहिबगंज
प्रदेश यादव महासभा संघ के जिलाध्यक्ष भरत यादव की अध्यक्षता में संगठन की मजबूती को लेकर शुक्रवार को होटल कलिंगा में बैठक आयोजित की गयी. इसमें समाज की एकजुटता, संगठन विस्तार तथा सामाजिक व शैक्षणिक विकास के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी.साहिबगंज में पार्टी कार्यक्रम में पहुंची कोडरमा की भाजपा विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव भी बैठक में शामिल हुईं. जिलाध्यक्ष भरत यादव के नेतृत्व में उन्हें अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर डॉ नीरा यादव ने कहा कि यादव समाज को संगठित होकर समाज के विकास के लिए कार्य करना चाहिए. उन्होंने कहा कि बेटा और बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए. सभी बच्चों को समान अवसर और शिक्षा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यादव समाज भगवान श्रीकृष्ण के वंशज हैं, उनके आदर्शों को अपनाकर समाज को आगे बढ़ाने की जरूरत है. उन्होंने बाल विवाह जैसी कुरीतियों को समाप्त करने तथा गाय के सम्मान और संरक्षण पर भी जोर दिया. जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए भी प्रयास करना होगा. उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक दल समाज के हित में कार्य करेगा, समाज उसका समर्थन करेगा. साथ ही सभी जाति और धर्म के लोगों के साथ मिलकर विकास कार्यों में सहभागी बनने का संकल्प लिया गया. उन्होंने बताया कि 31 मई को टाउन हॉल के पास पोखरिया स्थित उनके आवास पर प्रदेश यादव महासभा की साहिबगंज जिला इकाई की बैठक आयोजित होगी. बैठक में अरविंद यादव, शंभू यादव, दारा यादव, कालू यादव, दहारी यादव, विकास यादव, अशोक यादव, अनिल यादव, माला कुमारी यादव, मनोज यादव, जय यादव, मुन्ना यादव, कृष्णा यादव, रोहित यादव, ईश्वर यादव, ब्रह्मदेव यादव, शत्रुधन यादव, काशी यादव, संदीप घोष, करण सिंह यादव, आयुष यादव, अभय यादव, गौरव यादव, हलचल यादव, राहुल यादव, सियाराम यादव, दुर्गा यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










