जिले के 1571 स्कूलों में नहीं बंट सके करोड़ों के टैब

Updated at : 02 Aug 2018 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
जिले के 1571 स्कूलों में नहीं बंट सके करोड़ों के टैब

नौ माह से सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में टैब फांक रहे धूल एक निश्चित समय तक मिलती है गारंटी व वारंटी धूल फांक रहा टैब साहिबगंज : बच्चों को तकनीकी व गुणात्मक शिक्षा देने के लिए सरकार स्कूलों में टैब बांट रही है. लेकिन साहिबगंज के कई स्कूलों में अब तक टैब का वितरण नहीं […]

विज्ञापन

नौ माह से सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में टैब फांक रहे धूल

एक निश्चित समय तक मिलती है गारंटी व वारंटी
धूल फांक रहा टैब
साहिबगंज : बच्चों को तकनीकी व गुणात्मक शिक्षा देने के लिए सरकार स्कूलों में टैब बांट रही है. लेकिन साहिबगंज के कई स्कूलों में अब तक टैब का वितरण नहीं किया गया है. करोड़ों रुपये के टैब सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में धूल फांक रही है. इसकी चिंता न तो विभाग को है और न विभागीय पदाधिकारियों को है. अब 1571 छात्रों के बीच टैब बांटे जाने की योजना खटाई में पड़ती नजर आ रही है. सिर्फ बीआरपी, सीआरपी के बीच 124 टैब बांटे गये हैं.
इन स्कूलों में बंटना था टैबलेट :
ये टैबलेट शिक्षा विभाग सर्व शिक्षा अभियान सहित के जरिये विद्यालयों को उनके यू डाय सत्र 2016-17 व 2017-18 में दर्ज नामांकन को देखते हुए निम्न प्रकार से दिया जाना था
जिस विद्यालय में नामांकन 31 से 200 है वहां एक टैबलेट व बायोमीट्रिक, जिस विद्यालय में नामांकन 201 से 1000 है वहां दो टैबलेट व बायोमीट्रिक, विद्यालय में 1000 से अधिक छात्र होने पर तीन टैबलेट व बायोमीट्रिक दिया जाना है
स्टेट की ओर से ज्ञानोदय योजना के तहत सभी शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जानी है. ट्रेनिंग की प्रक्रिया चल रही है. यह मामला सभी जिलों में एक समान है. ऊपर से गाइड लाइन मिलते ही टैबलेट का वितरण शुरू हो जायेगा. इससे पूर्व 124 सीआरपी-बीआरपी के बीच स्कूल मॉनीटरिंग के लिए टैबलेट बांटा गया है जो 70-75 फीसदी काम कर रहा है. निर्देश मिला तो इसी माह के अंत तक वितरण शुरू कर दिया जायेगा.
जयगोविंद सिंह,डीएसइ, साहिबगंज
डिब्बा बंद टैबलेट की बैट्री हो रही खराब
समय पर टैबलेट का वितरण नहीं होने व चार्ज नहीं होने से डिब्बा में बंद बैट्री की लाइफ भी खत्म हो रही है. मोबाइल या टैबलेट बनाने वाली कंपनी अपने उपकरणों का एक निर्धारित समय तक ही वारंटी या गारंटी देती है. साहिबगंज में ये टैबलेट नौ माह से बेकार पड़े हैं. दरअसल झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के राज्य निदेशक ने 27 नवंबर को पत्र जारी कर सभी डीइओ व डीएसइ को ज्ञानोदय योजना के तहत विद्यालयों की मॉनीटरिंग व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए विद्यालयों को टैबलेट उपलब्ध कराया था. इसके लिए आइएपी टू द्वारा चयनित मेसर्स हिताची सिस्टम माइक्रो क्लासिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सभी जिलों को टैबलेट मुहैया कराया गया था. इस क्रम में साहिबगंज जिले को 1571 टैबलेट मिले थे. मेसर्स हिताची सिस्टम द्वारा जिला स्तर पर उक्त टैबलेट में एप्लीकेशन, सॉफ्टवेयर, कंटेेंट को इंस्टॉल या लोड किया जाना था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola