बरहरवा स्टेशन परिसर से बाइक चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:44 PM
साहिबगंज : बरहरवा स्टेशन परिसर से रविवार दोपहर को एक मोटरसाइकिल चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली. मजहर टोला निवासी रोहित कुमार अपने परिजन को ट्रेन पकड़वाने के लिए सफेद रंग की मोटरसाइकिल से बरहरवा स्टेशन गया था. स्टेशन की पूर्वी स्थित रिक्शा स्टैंड के समीप उसने मोटरसाइकिल खड़ी की और प्लेटफॉर्म पर गया. 20 […]
साहिबगंज : बरहरवा स्टेशन परिसर से रविवार दोपहर को एक मोटरसाइकिल चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली. मजहर टोला निवासी रोहित कुमार अपने परिजन को ट्रेन पकड़वाने के लिए सफेद रंग की मोटरसाइकिल से बरहरवा स्टेशन गया था.
स्टेशन की पूर्वी स्थित रिक्शा स्टैंड के समीप उसने मोटरसाइकिल खड़ी की और प्लेटफॉर्म पर गया. 20 मिनट के बाद वापस आया तो मोटरसाइकिल गायब थी. इधर-उधर ढूंढ़ा लेकिन कुछ पता नहीं चला. उसने नगर थाने में चोरी की लिखित शिकायत की. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










