डेंगू के डंक से सहमे लोग उधवा के कई इलाकों में फैली है गंदगी

उधवा : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में डेंगू फैला हुआ है. इससे लोगों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है. अब तक उधवा प्रखंड व आसपास के इलाके के लगभग एक दर्जन से अधिक लोग डेंगू की चपेट में आए हैं. इनमें से सभी मरीजों का इलाज पश्चिम बंगाल के विभिन्न सरकारी व […]
उधवा : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में डेंगू फैला हुआ है. इससे लोगों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है. अब तक उधवा प्रखंड व आसपास के इलाके के लगभग एक दर्जन से अधिक लोग डेंगू की चपेट में आए हैं. इनमें से सभी मरीजों का इलाज पश्चिम बंगाल के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में कराया गया. जिलेभर के सरकारी या गैर सरकारी अस्पताल में डेंगू के इलाज की व्यवस्था नहीं है. इससे क्षेत्र में भय का वातावरण है. कुछ लोग होम्योपैथिक की दवा इस्तेमाल कर रहे हैं,
तो कुछ लोग मच्छर से बचने के लिए अन्य दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं, परंतु सरकारी महकमे से अब तक क्षेत्र में कोई ऐसी व्यवस्था नहीं की गयी है. हैरान कर देने वाली बात यह है कि डेंगू के प्रारंभिक लक्षण पाए जाने पर भी सरकारी महकमा यह मानने को तैयार नहीं है की मरीज डेंगू से पीड़ित हैं. जबकि पश्चिम बंगाल के अस्पतालों के डॉक्टर डेंगू की पुष्टि करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




