व्रतियों ने मनाया नहाय-खाय, खरना आज
Updated at : 25 Oct 2017 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

बरहरवा : लोक आस्था व नेम निष्ठा का महापर्व छठ मंगलवार से नहाय-खाय के साथ प्रारंभ हो गया. मंगलवार को महिलाएं व छठ व्रतियों ने गंगा में स्नान कर नहाय-खाय के साथ छठ पर्व प्रारंभ किया. महिलाएं स्नान-ध्यान कर चने की दाल, शुद्ध चावल व कद्दू की सब्जी बना कर भगवान श्रीगणेश को चढ़ा कर […]
विज्ञापन
बरहरवा : लोक आस्था व नेम निष्ठा का महापर्व छठ मंगलवार से नहाय-खाय के साथ प्रारंभ हो गया. मंगलवार को महिलाएं व छठ व्रतियों ने गंगा में स्नान कर नहाय-खाय के साथ छठ पर्व प्रारंभ किया. महिलाएं स्नान-ध्यान कर चने की दाल, शुद्ध चावल व कद्दू की सब्जी बना कर भगवान श्रीगणेश को चढ़ा कर छठ पर्व का प्रारंभ किया. साथ ही महिलाओं ने मंगलवार को गेहूं व चावल को धो कर धूप में सुखाया. व्रतियों ने तालाबों व नदियों के किनारे मिट्टी के चूल्हे भी मंगलवार को बनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




