गंगा घाटों की हुई साफ-सफाई

Updated at : 25 Oct 2017 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
गंगा घाटों की हुई साफ-सफाई

महापर्व. घाटों काे स्वच्छ बनाने का काम अंितम चरण में साहिबगंज : शहर की छठ घाटों की सफाई में सामाजिक संगठन आगे आ गये हैं. स्काउट व गाइड बच्चे व जैप नौ के जवानों ने भी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर घाट की सफाई में हाथ बंटाया. इधर, सीढ़ी घाट, गोपालपुल घाट, शकुंतला घाट व […]

विज्ञापन

महापर्व. घाटों काे स्वच्छ बनाने का काम अंितम चरण में

साहिबगंज : शहर की छठ घाटों की सफाई में सामाजिक संगठन आगे आ गये हैं. स्काउट व गाइड बच्चे व जैप नौ के जवानों ने भी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर घाट की सफाई में हाथ बंटाया. इधर, सीढ़ी घाट, गोपालपुल घाट, शकुंतला घाट व चानन घाट में अब भी दलदल है.
सफाई नहीं हुई है. वहीं मालदा डिविजल के सिदो कान्हू ओपेन ग्रुप एंड सरोजनी गाइड के छात्रों ने नवीनचंद्र गोस्वामी, मीता सरकार की देखरेख में सीढ़ी घाट व अन्य घाटों की सफाई की. इस अवसर पर डॉ देवव्रत, विनय कुमार, लक्ष्मण चंद्र दास, प्रियंका कुमारी, श्रीकांत रविदास, रोहित कुमार, सुभम कुमार, अनिकेत कुमार, प्रवेश कुमार, अमन कुमार, सूरज कुमार, कोमल कुमारी, शालिनी प्रसाद, आंचल कुमारी सहित कई स्काउट व गाइड
उपस्थित थे.
स्काउट-गाइड के बच्चों ने चलाया अभियान
एनसीसी कैडेट्स ने भी की घाट की सफाई
एनसीसी कैडेट्स ने एनओ राहुल कुमार संतोष के नेतृत्व में लगातार तीसरे दिन मंगलवार को छठ पूजा घाटों की सफाई कर सामाजिक दायित्वों को निभाया. तीसरे दिन शोभनपुर घाट व तालबन्ना घाट की सफाई की. मौके पर सीनियर अवधेश यादव, रंजन कुमार, अनुप सरकार, राजेश, अनुप, सत्यम, सुमन, अंगद, आदित्य, प्रमोद, अजीत, विजय, सुमन, पवन, आदित्य, कमलेश, लक्ष्मी, सपना, सेजल, अनिशा, आंचल, बसंती, राखी, प्रियंका, रागिनी, लक्ष्मी आदि थे.
जैप 9 के जवानों ने की घाटों की सफाई
जैप 9 के 550 जवानों ने मंगलवार को निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में बिजली घाट, शकुंतला सहाय घाट, पुरानी साहिबगंज व सीढ़ी घाट की सफाई की. श्री प्रसाद ने बताया कि छठ पर्व को देखते हुए सफाई की गयी है. गंदगी को गंगा तट से हटाया. तीन घंटे तक सघन सफाई अभियान चलाया गया. मौके पर एसआइ सुरेंद्र गोराई, प्रेम सिंह, पुलिस मेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल झा, मुकेश यादव, संजय कुमार समेत 550 जवान मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola