ईरान युद्ध : IRGC की धमकी-एप्पल माइक्रोसाॅफ्ट, गूगल सहित 18 अमेरिकी कंपनियों पर 1 अप्रैल से होगा हमला

ईरान ने मिडिल ईस्ट में स्थत यूएस कंपनियों को उड़ाने की धमकी
US-Iran War : ईरान में जारी युद्ध के बीच IRGC द्वारा दी गई धमकी, इस युद्ध को बहुत ही खतरनाक मोड़ पर लेकर जा रही है, जिससे पूरी दुनिया पर दुष्प्रभाव पड़ेगा. अगर यह धमकी सच साबित हुई तो पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी. UAE के दुबई और अबूधाबी में कंपनियों के बड़े यूनिट्स हैं.
US-Iran War : ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी जंग अब बहुत ही खतरनाक दौर में प्रवेश करता दिख रहा है, जिसका प्रभाव पूरी दुनिया को हिलाकर रख देगा. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने मंगलवार को कहा है कि 1 अप्रैल से वेस्ट एशिया में अमेरिकी कंपनियों को टारगेट किया जाएगा. इन कंपनियों में 18 नाम हैं, जिनमें माइक्रोसाॅफ्ट, गूगल, एप्पल जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं.
ईरानी नेताओं की मौत के बदले में होगी कंपनियों पर कार्रवाई
IRGC ने मंगलवार को यह कहा कि अगर टारगेटेड हत्याओं में और ईरानी नेता मारे गए, तो 1 अप्रैल से मिडिल ईस्ट में सिर्फ मिलिट्री बेस पर काम करने वाली कंपनियों पर ही नहीं, बल्कि अमेरिकी कंपनियों को भी टारगेट किया जाएगा. IRGC ने अपनी धमकी में 18 कंपनियों को लिस्टेड किया है, जिनमें माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, एप्पल, इंटेल और टेस्ला जैसी कंपनियां शामिल हैं.
जारी की गई कंपनियों की लिस्ट:–
- सिस्को
- HP
- इंटेल
- ओरेकल
- माइक्रोसॉफ्ट
- एप्पल
- गूगल
- मेटा
- IBM
- डेल
- पैलेंटिर
- एनवीडिया
- GP मॉर्गन
- टेस्ला
- GE
तेहरान टाइम्स ने हमले का समय भी जारी किया
ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार आईआरजीसी ने यह कहा है कि लिस्टेड अमेरिकी कंपनियों को ईरान में की गई आतंकी घटनाओं के बदले में अपनी मिडिल ईस्ट की यूनिट्स के खत्म होने का इंतजार करना चाहिए. तेहरान टाइम्स के अनुसार यह हमला वहां के समय के अनुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि भारतीय समयानुसार यह लगभग 10 :30 बजे होगा. आईआरजीसी ने यहां काम करने वाले कर्मचारियों को सलाह दी है कि वे अपनी जान बचाने के लिए अपने काम की जगह को छोड़ दें. गौर करने वाली बात यह है कि IRGC ने पहले भी ऐसी ही धमकियां दी थीं, लेकिन इस बार एक डेडलाइन देकर उसने अपनी चेतावनी को ज्यादा खतरनाक बना दिया है.
ये भी पढ़ें : क्या माही भाई के बिना टीम CSK है जीरो, फैंस क्यों जानना चाहते हैं इस सवाल का जवाब?
हम आपका इंतजार कर रहे हैं, नरक में स्वागत है; US ग्राउंड ऑपरेशन की खबरों पर ईरान का कड़ा संदेश
महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ अमेरिका में No Kings प्रोटेस्ट क्यों?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajneesh Anand
राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




