विधायक ने किया कई छठ घाटों का निरीक्षण
Updated at : 25 Oct 2017 5:30 AM (IST)
विज्ञापन

विधायक ने साहिबगंज के भी कई छठ घाटों का निरीक्षण किया राजमहल/मंगलहाट : लोक आस्था का महापर्व छठपूजा को लेकर श्रद्धालुओं व विभिन्न पूजा समितियों द्वारा तैयारी जोर-शोर से पूरी करने में लगे हैं. पूजा को लेकर लोगों की ओर से घरों, सड़क व विभिन्न पूजा समितियों द्वारा साफ-सफाई की जा रही है. नहाय-खाय को […]
विज्ञापन
विधायक ने साहिबगंज के भी कई छठ घाटों का निरीक्षण किया
राजमहल/मंगलहाट : लोक आस्था का महापर्व छठपूजा को लेकर श्रद्धालुओं व विभिन्न पूजा समितियों द्वारा तैयारी जोर-शोर से पूरी करने में लगे हैं. पूजा को लेकर लोगों की ओर से घरों, सड़क व विभिन्न पूजा समितियों द्वारा साफ-सफाई की जा रही है. नहाय-खाय को लेकर अहले सुबह से ही गंगा स्नान को लेकर छठव्रतियों का तांता लगा हुआ था. पूजा को लेकर फूलों की बिक्री भी काफी हुई है. वहीं फल दुकानों में पूजा की फल खरीदारी को लेकर काफी भीड़ देखने को मिली. वहीं मंगलहाट प्रतिनिधि के अनुसार मंगलहाट में फल खरीदारी करने को लेकर ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिली.
विधायक ने किया छठघाट का निरीक्षण: आस्था का महापर्व छठपूजा की तैयारी को लेकर क्षेत्रीय विधायक अनंत कुमार ओझा ने शहर के सूर्यदेव घाट, गुदारा घाट, महाजनटोली घाट सहित अन्य छठघाटों का निरीक्षण किया. इस क्रम में छठपूजा समिति के सदस्यों से घाट की साफ-सफाई व पूजा की तैयारी संबंधित जानकारी ली. साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी चिन्टू दोराइबुरू को घाट की साफ-सफाई व सुरक्षा को लेकर कई निर्देश दिये. साथ ही कहा कि सभी छठघाटों पर पुलिस की तैनाती करें. मौके पर थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह, देवदास पाल, कार्तिक साहा, पंकज घोष, कंचन बनर्जी, ऋषिकांत दूबे, उमाकांत मंडल, किशोर जैन, मो कादीर, दिनेश मंडल, राहुल साहा, धरमवीर पासवान सहित अन्य उपस्थित थे.
शहर में आज रहेगी नो-इंट्री: शहर में छठपर्व के खरना व पूजा की फल की खरीदारी को लेकर बाजार में अधिक भीड़ होने की संभावना को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि शहर में बड़े वाहनों की प्रवेश बुधवार को सुबह 8 बजे से लेकर 1 बजे तक वर्जित रहेगी. वहीं गुरुवार को संध्या अर्घ्य को देखते हुए दोपहर दो बजे से संध्या छह बजे तक बड़े वाहनों की प्रवेश वर्जित रहेगी.
स्काउट गाइड ने की छठघाटों की सफाई : भारत स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में स्काउट गाइड के छात्रों ने शहर के विभिन्न छठघाटों पर सफाई अभियान चलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




