बोरियो : गबन का आरोपी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Updated at : 22 Oct 2017 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
बोरियो : गबन का आरोपी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी गिरफ्तार, भेजे गये जेल

45 लाख 89 हजार रुपये गबन का है आरोप बोरियो : बोरियो थाना कांड संख्या 318/15 के आरोपी तत्कालीन प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी राजू रजक को बोरियो थाना प्रभारी सुशील कुमार ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, जिला सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ओमप्रकाश मेहरा ने बोरियो थाना में राजू रजक व […]

विज्ञापन

45 लाख 89 हजार रुपये गबन का है आरोप

बोरियो : बोरियो थाना कांड संख्या 318/15 के आरोपी तत्कालीन प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी राजू रजक को बोरियो थाना प्रभारी सुशील कुमार ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, जिला सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ओमप्रकाश मेहरा ने बोरियो थाना में राजू रजक व समिति अन्य सदस्यों के विरुद्ध 45 लाख 89 हजार 424 रुपये सरकारी राशि गबन करने का मामला दर्ज कराया था. बोरियो लैंपस में प्रखंड क्षेत्र के कुल 153 खाताधारियों की राशि का गबन करने का आरोप है.

वर्तमान में राजू रजक गिरिडीह के जमुआ प्रखंड में सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित है. बोरियो थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी पिछले कई वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहे थे. काफी मशक्कत के बाद नाटकीय ढंग से उसे थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. अब तक लैम्पस के कई आरोपी सदस्य जेल जा चुके हैं.

शनिवार की देर शाम न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद 14 दिन के न्यायिक हिरासत में मंडलकारा जेल भेज दिया. वहीं लैम्पस में राशि जमा करनेवाले खाता धारकों ने राशि वापसी को लेकर कृषि मंत्री से गुहार लगायी है.

बहरहाल प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के गिरफतारी से पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. एक सप्ताह पूर्व डीडीसी नैन्सी सहाय द्वारा फसल बीमा योजना में घोटाला की खुलासा करने के बाद कृषि विभाग से भी कई लोगों को जेल जाने का डर सताने लगा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola