लालबथानी दियारा में गोली मार कर वृद्ध की हत्या
Updated at : 15 Oct 2017 10:04 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : मुफस्सिल थाना अंतर्गत लालबथानी गांव के मुसहरी टोला में शुक्रवार की रात अज्ञात बदमाशों ने एक वृद्ध को गोली मार कर हत्या कर दी. इसकी सूचना मृतक के पुत्र गनोरी चौधरी ने मुफस्सिल थाना को दी है. गनोरी चौधरी ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि शुक्रवार की रात उसके पिता गुज्जर […]
विज्ञापन
साहिबगंज : मुफस्सिल थाना अंतर्गत लालबथानी गांव के मुसहरी टोला में शुक्रवार की रात अज्ञात बदमाशों ने एक वृद्ध को गोली मार कर हत्या कर दी. इसकी सूचना मृतक के पुत्र गनोरी चौधरी ने मुफस्सिल थाना को दी है.
गनोरी चौधरी ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि शुक्रवार की रात उसके पिता गुज्जर चौधरी (62) घर के बाहर खाट लगा कर सोये थे. इसी क्रम में रात्रि 12:20 बजे गोली की आवाज सुनाई दी थी और पिता जी का चिल्लाने की भी आवाज मिली. घर वाले जैसे बाहर निकले तो पिता जी खून से लहूलुहान थे और उनकी मौत हो चुकी थी.
रात्रि में ही गांव के लोगों ने पता करने निकला परंतु कुछ मालूम नहीं चला. इस मामले की सूचना पाकर प्रभारी थाना प्रभारी गीता सिंह सदलबल घटना स्थल पर पहुंच कर हत्या की जानकारी ली. गांव से गुज्जर चौधरी की शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस जवानों के साथ सदर अस्पताल लाया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी गीता सिंह ने बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा गुज्जर चौधरी की हत्या कर फरार हो गया है. मामले की जांच की जा रही है. बहुत जल्द अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




