वाहन के धक्के से युवक की मौत

Updated at : 15 Oct 2017 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन के धक्के से युवक की मौत

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझा कर दो घंटे बाद हटवाया जाम शुक्रवार की देर रात हुई घटना परिजनों को शनिवार सुबह मिली जानकारी मुआवजा की मांग पर अड़े थे ग्रामीण बोरियो : थाना क्षेत्र के बोरियो-साहिबगंज मुख्य मार्ग के रक्सो गांव समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन के धक्के से रक्सो गांव निवासी […]

विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझा कर दो घंटे बाद हटवाया जाम
शुक्रवार की देर रात हुई घटना
परिजनों को शनिवार सुबह मिली जानकारी
मुआवजा की मांग पर अड़े थे ग्रामीण
बोरियो : थाना क्षेत्र के बोरियो-साहिबगंज मुख्य मार्ग के रक्सो गांव समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन के धक्के से रक्सो गांव निवासी सुभान सोरेन के 18 वर्षीय पुत्र सुनील सोरेन उर्फ ताला सोरेन की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
जिसके बाद रात भर शव सड़क पर ही पड़ा रहा. शनिवार की सुबह लगभग चार बजे स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी. जिसके बाद परिजन विलाप करते हुए घटनास्थल पहुंचे.
मामले को लेकर आक्रोशिताें ने सुबह पांच बजे से शव को सड़क पर रख कर बोरियो-साहिबगंज मुख्य मार्ग को अवरूद्ध कर दिया. जानकारी के बाद थाना प्रभारी सुशील कुमार, एएसआइ राजेश टुडू, एएसआइ मनोज सिंह, एमडी होरो दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और किसी तरह समझा-बुझा कर दो घंटे बाद जाम हटवाया. जानकारी के अनुसार परिजनों को पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola