आइजी सुमन गुप्ता ने ली एसपी से जानकारी

Updated at : 13 Oct 2017 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
आइजी सुमन गुप्ता ने ली एसपी से जानकारी

पैसेंजर ट्रेन में महिला से गैंगरेप का मामला साहिबगंज : आइजी सुमन गुप्ता ने दूरभाष पर एसपी पी मुरूगन से साहिबगंज रामपुरहाट गया पैसेंजर ट्रेन में महिला के साथ गैंगरेप होने की खबर के बाद दुष्कर्म नहीं होने की जानकारी ली. एसपी पी ने घटना की जानकारी दी. इसके पूर्व बुधवार को एसपी ने साहिबगंज […]

विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन में महिला से गैंगरेप का मामला

साहिबगंज : आइजी सुमन गुप्ता ने दूरभाष पर एसपी पी मुरूगन से साहिबगंज रामपुरहाट गया पैसेंजर ट्रेन में महिला के साथ गैंगरेप होने की खबर के बाद दुष्कर्म नहीं होने की जानकारी ली. एसपी पी ने घटना की जानकारी दी.

इसके पूर्व बुधवार को एसपी ने साहिबगंज जीआरपी थाना प्रभारी शिवशंकर प्रसाद से घटना की जानकारी ली. गुरुवार को बरहरवा थाना प्रभारी अर्जुन तिवारी व आरपीएफ इंस्पेक्टर जेके सिन्हा को साहिबगंज बुला कर पूरी घटना की जानकारी ली.

दोनों पदाधिकारी ने कहा कि स्काॅट पार्टी ने पीड़िता को ट्रेन में देखा. उसे उतार कर आरपीएफ इंस्पेक्टर व पुलिस बल की मदद से बरहरवा अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां डॉ पीके संथालिया ने इलाज किया. तबीयत अधिक बिगड़ने के कारण स्लाइन चढाया गया. उन्होंने नर्स को बताया कि गैंगरेप का मामला है. उन्हीं के बयान के बाद कार्रवाई के लिए साहिबगंज जीआरपी को बयान भेज दिया. आरपीएफ के कमांडेंट ने भी आकर जानकारी ली थी. सभी बातों की जानकारी एसआरपी को भी दी गयी.

पीड़िता के बयान की हो रही जांच

साहिबगंज, बरहरवा जीआरपी थाना प्रभारी व बरहरवा इंस्पेक्टर से बातचीत की गयी है. तीनों के बयान व घटनाक्रम एवं बरहरवा व साहिबगंज में महिला द्वारा दिये गये बयान की जांच की जा रही है. जल्द ही मामला का पटाक्षेप होगा.

पी मुरूगन, एसपी, साहिबगंज

164 के तहत बयान कलमबंद

बरहरवा में घटनास्थल व पीड़िता से बातचीत के बाद कार्य में लापरवाही मामले में पांच आरपीएफ पुलिस कर्मी को निलंबित किया गया है. उन्हें मालूम हुआ कि महिला अपने बयान से मुकर गयी. 164 के तहत बयान कलमबंद किया गया है. वहां से आने के बाद ही निलंबन मुक्ति के बारे में विचार किया जायेगा.

आरके सिंह, कमाडेंट, आरपीएफ , मालदा

जांच के लिए रांची जायेंगे पीड़िता के कपड़े

न्यायालय से 164 के बयान को लाया गया है. पीड़िता के कपड़े को रांची विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जायेगा. पुलिस हर बिंदु पर नजर रखकर कार्य कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola