विषपान से विवाहिता की मौत

Updated at : 10 Oct 2017 9:57 AM (IST)
विज्ञापन
विषपान से विवाहिता की मौत

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के बालूग्राम के समीप हाजी नूर मोहम्मद टोला में शनिवार की देर रात विषपान से एक विवाहिता की मौत हो गयी. मृतका के पिता ने रविवार को राधानगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर मृतका के पति, सास, ससुर सहित चार लोगों के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाया है. आरोप […]

विज्ञापन
उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के बालूग्राम के समीप हाजी नूर मोहम्मद टोला में शनिवार की देर रात विषपान से एक विवाहिता की मौत हो गयी. मृतका के पिता ने रविवार को राधानगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर मृतका के पति, सास, ससुर सहित चार लोगों के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाया है.
आरोप लगाया गया है कि ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर लगातार दबाव बना रहे थे. जानकारी के अनुसार हाजी नुरमोहम्मद टोला निवासी शेख इमाम की पत्नी रुमेला बीबी का शनिवार की देर रात लगभग 12: 30 बजे जहर पीने से मौत हो गयी.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका के ससुरालवालों ने यह बात छुपाने की कोशिश की थी. बाद में मृतका के पिता साहिबगंज मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मखमलपुर निवासी मो अब्दुल हन्नान ने कानुन का सहारा लिया. रविवार को राधानगर थाना में मृतका के पति शेख इमाम, ससुर शेख इरशाद, सास हमेशा बीबी एवं भैंसुर के पुत्र शेख आजु के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज करायी है.
जानकारी मिलते ही रविवार को राधानगर थाना के सअनि कैलाश प्रशाद साहा दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया तथा पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया. राधानगर थाना पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola