कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन
Updated at : 10 Oct 2017 9:57 AM (IST)
विज्ञापन

राजमहल : राजमहल प्रखंड क्षेत्र में बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर सोमवार को शिवसेना के बैनर तले जिला महामंत्री अमरजीत ठाकुर ने नेतृत्व में राजमहल बिजली कार्यालय के समक्ष कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग व पदाधिकारियों का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की गयी. मौके पर मुख्य रूप से […]
विज्ञापन
राजमहल : राजमहल प्रखंड क्षेत्र में बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर सोमवार को शिवसेना के बैनर तले जिला महामंत्री अमरजीत ठाकुर ने नेतृत्व में राजमहल बिजली कार्यालय के समक्ष कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया.
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग व पदाधिकारियों का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की गयी. मौके पर मुख्य रूप से मौजूद जिला प्रमुख मुरलीधर तिवारी ने कहा कि जहां सरकार मेक इन इंडिया, सबका साथ सबका विकास की बात कह रही है, वहीं वर्तमान स्थिति यह है कि क्षेत्र की जनता को नियमित बिजली नहीं मिलने के कारण ढिबरी युग में जीना पड़ रहा है.
नियमित बिजली नहीं मिलने के कारण छात्र-छात्राओं, वृद्ध व मरीजों को काफी कठिनाइओं का सामना करना पड़ रहा है. विभाग द्वारा मनमाने तरीके से बिजली बिल वसूला जा रहा है, बावजूद उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पा रही है. उन्होंने कहा कि 15 दिनों के अंदर यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो शिवसेना चरणबद्ध आंदोलन करेगी.
मौके पर चंद्रकांत पांडे, मिठुन कुमार मंडल, कुश रविदास, रिपेन रविदास, अभिजीत रविदास, संजय दास, भोला मंडल, सुखचंद मंडल, वासुदेव मंडल, देबू साहा, अभिमन्यु मंडल, भरत मंडल, कृष्ण मंडल सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




