अंजुमन नगर में वन विभाग की जमीन काटी
Updated at : 09 Oct 2017 1:27 PM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : जिले में भू-माफियाओं की नजर अब वन भूमि पर भी पड़ गयी है. शहर के अंजुमननगर से सटे साहिबगंज कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय से सटे पहाड़ की जमीन पर भू-माफियाओं की नजर पड़ गयी है. जिस जमीन को जेसीबी से समतल किया जा रहा है. वह जमीन हकीकत में वन विभाग की […]
विज्ञापन
साहिबगंज : जिले में भू-माफियाओं की नजर अब वन भूमि पर भी पड़ गयी है. शहर के अंजुमननगर से सटे साहिबगंज कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय से सटे पहाड़ की जमीन पर भू-माफियाओं की नजर पड़ गयी है.
जिस जमीन को जेसीबी से समतल किया जा रहा है. वह जमीन हकीकत में वन विभाग की है. पहाड़ की तलहटी से सटा धोबी झरना से लेकर पावर ग्रिड तक वन भूमि का लालाटोक मौजा है, जो वन प्रमंडल के अधीन आता है. इस प्रकार कस्तूरबा गांधी अवासीय विद्यालय के बगल से पहाड़िया जनजातियों के आने-जाने का रास्ता है. इसे भू-माफियाओं ने जेसीबी चलाकर काट दिया है. आदिवासी इसी रास्ते से साहिबगंज हाट और बाजार आते हैं.. उनका रास्ता बंद हो जायेगा.
क्या कहते हैं वनाधिकारी
वन भूमि को बेचने वाले सीधे जेल जायेंगे. लालाटोक की वनभूमि को बेचने की सूचना हमे भी मिली है. हमारे अमीन उक्त स्थल पर जा कर जांच करेंगे, और यदि कोई दोषी पाया गया तो कार्रवाई होगी.
मनीष तिवारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी
अपर समाहर्ता बोले
कस्तूरबा विद्यालय के पास के पहाड़ को बेचने की जानकारी नहीं है. हम इस मामले में मंडरो अंचलाधिकारी से जांच करायेंगे. इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है. जमीन माफियाओं पर नकेल कसी जायेगी.
अनमोल कुमार सिंह, अपर समाहर्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




