12 ओवरलोडेड ट्रक जब्त
Updated at : 09 Oct 2017 1:26 PM (IST)
विज्ञापन

बरहरवा-फरक्का मुख्य पथ सीओ ने मारा छापा ट्रक चालकों में हड़कंप बरहरवा : बरहरवा सह पतना अंचलाधिकारी नरेश कुमार मुंडा ने बरहरवा व कोटालपोखर क्षेत्र में शनिवार की मध्यरात्रि छापेमारी कर 12 ओवरलोडेड ट्रक को जब्त किया है. जानकारी के अनुसार बरहरवा-फरक्का मुख्य पथ पर ओवरलोडेड बिना माइनिंग चालान के ट्रक डब्ल्यूबी 59बी 8632, जेएच […]
विज्ञापन
बरहरवा-फरक्का मुख्य पथ सीओ ने मारा छापा
ट्रक चालकों में हड़कंप
बरहरवा : बरहरवा सह पतना अंचलाधिकारी नरेश कुमार मुंडा ने बरहरवा व कोटालपोखर क्षेत्र में शनिवार की मध्यरात्रि छापेमारी कर 12 ओवरलोडेड ट्रक को जब्त किया है. जानकारी के अनुसार बरहरवा-फरक्का मुख्य पथ पर ओवरलोडेड बिना माइनिंग चालान के ट्रक डब्ल्यूबी 59बी 8632, जेएच 16 सी 3078, डब्ल्यूबी 65बी 1361, डब्ल्यूबी 65बी 5605, जेएफ 17 सी 6651, डब्ल्यूबी 59 ए 0513 सहित कुल सात ट्रक व कोटालपोखर-फरक्का मुख्य पथ पर पांच ट्रक को जब्त किया है. सीओ नरेश कुमार मुंडा ने बताया कि एक भी ओवरलोडेड बिना माइनिंग चालान के ट्रकों का परिचालन होने नहीं दिया जायेगा.
जब्त सभी ट्रकों से जुर्माना वसूला जायेगा. इधर, छापेमारी के दौरान कुछ ट्रक छोड़े जाने की भी बात सामने आई है. हालांकि इस संबंध में सीओ नरेश मुंडा का कहना है कि कुछ वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गये, किसी को छोड़ा नहीं गया है. छापेमारी से ट्रक मालिकों में हड़कंप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




